. क्या दांत निकलवाये बिना कैविटी को जड़ से खत्म किया जा सकता है? By Vnita kasnia Punjab क्या दांत निकलवाये बिना कैविटी को जड़ से खत्म किया जा सकता है? इसका एक शब्द का उत्तर है , " हाँ !" चित्रस्रोत- गूगल आपको किसी एंडोडोंटिस्ट के पास जाना होगा।दाँत को निकाले बिना उसे ठीक करना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। मैंने आपको विशेष तौर पर endodontist के पास जाने को कहा है।जिस प्रकार शरीर के विभिन्न रोगों के अलग अलग विशेषज्ञ चिकित्सक होते हैं, दन्त रोगों के भी अलग अलग विशेषज्ञ होते हैं। एंडोडोंटिस्ट, प्रोस्थोडोंटिस्ट,ऑर्थोडॉन्टिस्ट, पेरियोडोंटिस्ट , मैक्सिलोफेशल विशेषज्ञ,ओरल सर्जन, पीडोडोंटिस्ट (बाल दांत विशेषज्ञ)। एंडोडोंटिस्ट का कार्य है प्राकृतिक दाँत को बचाये रखने की हर सम्भव कोशिश करना। मरीज़ की आवश्यकतानुसार दाँत में मेटल, पोर्सलीन, आदि भर कर उसे ठीक करना।छोटी कैविटी इसके द्वारा बिल्कुल ठीक की जा सकती हैं। बड़ी कैविटी या दांत लगभग खत्म हो जाने की आशंका हो तो रुट कैनाल उपचार दिया जाता है। रुट कनाल के बाद एंडोडोंटिस्ट का काम खत्म हो जाता है। रुट कनाल को टिकाऊ बनाने के लिए क्राउन लग...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें